3.5 C
New York
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_img

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

Mahasamund: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7 :45 बजे से किया गया।

एकता दौड़ का आयोजन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बारोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में संपन्न हुई। प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती हैं। दीपावली अवकाश होने के कारण 29 अक्टूबर को जयंती समारोह हर्ष के साथ मनाई जा रही हैं।

इस आयोजन में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, और सभी ने उत्साह पूर्वक दौड़ लगाई। दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, एन सी सी, स्काउट एंड गाइड, खेल संघ व संस्था के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रैली निकाली एवं नारे लगाए हुए बड़े ही उत्सुकता से दौड़ में शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles