24.6 C
New York
Friday, June 6, 2025

Buy now

spot_img

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर, 25 लाख की ईनामी इंचार्ज भी मारा गया 

सुकमा, 29 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया , इनमें 11 महिला नक्सली भी शामिल हैं, घटना केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली की है। इनमें झीरम घाटी हमले में शामिल नक्सली जगदीश उर्फ़ बुधरा भी था, जो दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और जिस पर ₹25 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों के मुताबिक, जगदीश वर्ष 2023 में सुकमा के अरणपुर में DRG जवानों पर हमले में भी शामिल था। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बीजीएल लांचर शामिल हैं. वहीं 4 जवान भी घायल हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles