22.7 C
New York
Saturday, June 7, 2025

Buy now

spot_img

भयानक घटना: सरगुजा में भाई-बहन ने बड़ी मां को जलाकर मार डाला, शव बाहर फेंका

छत्‍तीसगढ़ सरगुजा में महिला के भतीजे और भतीजी ने जिंदा जला दिया। बड़ी मां की मौत के बाद भाई-बहन ने शव को बाहर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतका बड़ी मां का भतीजी के दूसरे लड़कों को घर में बुलाने पर टोका था। घर के बाहर भी लड़कों के साथ घूमने से मना किया था। इससे भतीजी-भतीजे ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के वारदात धौरपुर थाना क्षेत्र के गांव चटकपुर में बुधवार शाम भतीजी प्रभा विश्वकर्मा उम्र 25 साल और भतीजा अमृत उर्फ चंठू उम्र 22 ने एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी में उन्‍होंने अपनी बड़ी मां भीनसरी उम्र 50 साल को भी बुलाया।

 

लड़कों को घर बुलाने पर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि भतीजी प्रभा विश्‍वकर्मा ने पार्टी में अपने दोस्‍तों को बुलाया। इसके बाद बुधवार की रात घर में शराब और मुर्गा पार्टी हुई। पार्टी खत्‍म हो गई, इसके बाद बड़ी मां भीनसरी विश्वकर्मा ने अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा से बात की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वह गांव के लड़कों को घर में नहीं बुलाए, उनके साथ नहीं घूमें। इससे भतीजी नाराज हो गई।

 

मना करने पर हुआ विवाद, भतीजी ने लगा दी आग

भतीजी और बड़ी मां के बीच लड़कों को घर में बुलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भतीजी प्रभा विश्वकर्मा ने बड़ी मां पर जलती हुई लकड़ी  से सिर पर जोर से वार कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद प्रभा विश्वकर्मा ने महिला को आग लगा दी। इससे बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे झुलसी महिला की मौत हो गई। इसके बाद प्रभा और अमृत ने शव को गांव के ही दूसरे घर के सामने फेंककर वापस आ गए और घर के अंदर सो गए। सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

भतीजी फरार, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सूचना के बाद धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। शव फेंकने के स्थान से घटनास्थल तक कपड़े के जले हुए टुकड़े पाए गए। साथ ही घर में जलने की गंध फैली हुई थी।

पुलिस को जलने के निशान, खून के धब्बे मिले, इसके आधार पर पुलिस ने भतीजी प्रभा की तलाश की तो पता चला कि वह फरार हो गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रभा को राजपुर से अरेस्‍ट किया। वारदात में साथ देने पर भतीजे अमृत को भी पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है।

 

ऑक्‍सीजन नहीं मिलने से हुई मौत

एएसपी ने जानकारी दी कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव पीएम के लिए भेजा गया है। महिला की साड़ी, स्कार्फ और गर्म कपड़े में आग लगी थी। इसके चलते महिला को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली, इससे महिला की मौत हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles