छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि राजधानी रायपुर में हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की संभावना है।