17.6 C
New York
Sunday, June 8, 2025

Buy now

spot_img

CG न्यूज़: सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्मित ज्ञान मानसरोवर भवन का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार शाम राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्माकुमारीज आश्रम में ज्ञान मानसरोवर भवन का उद्घाटन एवं गायत्री स्कूल में आयोजित एकल विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिरकत की।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन किया और 20 लाख रूपए की घोषणा की। भवन उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने है दीप प्रज्वलित किया और केक काटकर शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कहा कि ब्रह्माकुमारीज पूरी दुनिया में सेवा भाव से कार्य करती है।

एकल विद्यालय द्वारा शहर के गायत्री स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहे दो दिवसीय प्रदेश संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास करने के लिए डॉ. रमन सिंह का आभार जताया। आयोजन के लिए एकल परिवार को बधाई दी। वहीं खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के वाक्यों को एकल विद्यालय सफल कर रहा है। एकल विद्यालय से आदिवासी बच्चों की शिक्षा में काफी लाभ हो रहा है।यहां से संस्कारी विद्यार्थी निकल रहे हैं। इस अवसर पर गायत्री स्कूल को खेल मौदन सौंदर्यकरण के लिए 20 लाख रूपये देने की घोषणा की।

एकल विद्यालय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक लायेगा तो उसे 3 करोड़, रजत पदक लाने पर 2 करोड़ और कास्य पदक लाने पर 1 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी। खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने बालक-बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले जिलों के खिलाड़ियों का प्रस्तुत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles