रायपुर, 29 मार्च 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई’’ में शामिल हुए। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत दो हजार सैंतालीस के लक्ष्य को पाने में उनकी भागीदारी अहम होगी। श्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई ऐसे ही एक गेम चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता तथा गति को भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगों का विमोचन किया।