CG के खेल एवं युवा कल्याण में नौकरी
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण (DSYW) ने संविदा भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इन पदों में वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 16 पद शामिल हैं।
राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए 1 पुरुष और 1 महिला वार्डन, 1 स्टोरकीपर, 1 सहायक ग्रेड-3 और 2 भृत्य पदों के अलावा, विभिन्न मैदानी कार्यालयों के लिए 10 भृत्य पदों पर भी भर्ती की जानी है।’