23.5 C
New York
Sunday, June 8, 2025

Buy now

spot_img

ग्रैंड विजन मुख्यालय रायपुर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, सभी कर्मचारियों को गिफ्ट बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ग्रैंड विजन दफ्तर में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, उनकी पत्नी कुलदीप कौर होरा, उनके बेटे व एमडी तरणजीत सिंह होरा उनकी पत्नी नैना खनूजा होरा शामिल हुए। वहीं आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना की। वहीं इस दौरान ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के सभी कर्मचारियों को श्री होरा दंपत्ति ने दीपावली गिफ्ट और मिठाइयां बांटी।

ग्रैंड विजन कार्यालय पहुंचते ही चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और एमडी तरणजीत सिंह होरा का स्वगत पटाखे फोडकर किया गया। इसके बाद सभी स्टाफ ने उन्हे पुष्प गुच्छ देकर दीपावली की बधाई दी। श्री होरा ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज ग्रैंड विजन दफ्तर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ से जुड़े रायपुर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। श्री होरा ने सभी को दीपावली की मिठाई एवं गिफ्ट बांटे। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि ग्रैंड विजन एक परिवार की तरह कार्य करता है। हमसे जुड़े सभी लोग एक परिवार के सदस्य है। ग्रैंड विजन आज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा केबल नेटवर्क है जिसकी ताकत आप सब है। इस मौके पर ग्रैंड ग्रुप के सीईओ बक्शीस सिंह कल्सी, ग्रैंड न्यूज के स्टेट हेड दामू आम्बेडारे, संपादक संजय शुक्ला, वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गरुड़ी, घनश्याम पंजवानी, संदीप कौर गुम्बर, HR तान्या वाधवानी, हमीद खान, हर्ष गरुड़ी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकानाएं दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles