20.6 C
New York
Saturday, June 7, 2025

Buy now

spot_img

एक साथ होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, सरकार लेगी अंतिम निर्णय

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकसाथ होंगे। आइएएस ऋचा शर्मा की कमेटी ने इसके लिए अनुशंसा कर दी है। हालांकि, इसपर अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेनी है। दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होना है। दोनों चुनावों को एकसाथ कराने की संभावना का अध्ययन के लिए राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी का गठन आठ अगस्त को किया गया था। अब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। कमेटी ने दोनों चुनाव एकसाथ कराए जाने की अनुशंसा की है।

बताया जाता है कि दोनों चुनाव एकसाथ कराने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। दोनों चुनावों की घोषणा एकसाथ होगी लेकिन पंचायत और निकाय के लिए नामांकन की तिथियां अलग-अलग रहेंगी। मतदान के लिए भी तिथियां अलग-अलग घोषित की जाएंगी। लेकिन, दोनों चुनावों की मतगणना एकसाथ होगी।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। दोनों राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने भी रणनीति बनाकर तैयारी शुरू कर दी थी। अधिकांश निकायों में कांग्रेस का कब्जा है, जिसकों बचाने की चुनौती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles