देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।
हालांकि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते साल भी मिली थी धमकी
आपको बता दें बीतें साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार धमकी मिली चुकी है। साल 2023 में हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा वीडियो वायरल करते हुए पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी गई थी।
इस वीडियो में वो शख्स स्वयं को हरियाणा का बदमाश बता रहा था। जिसमें उन्होंने वह सख्स खुद को हरियाणा का बदमाश बताता नजर आ रहा है। वह सख्स गांव मोहाना, सोनीपत निवासी था। उस वीडियो में शख्स ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं, तो मैं उन्हें गोली मार दूंगा।