-5.3 C
New York
Thursday, January 29, 2026

Buy now

spot_img

राजनांदगांव बस स्टैंड के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

राजनांदगांव पुलिस ने बस स्टैंड स्थित लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दिगम्बर लॉज में सेक्स रैकेट संचालित हो रही हैं. नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर रविवार रात दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू (42 वर्ष), कुणाल शर्मा (18 वर्ष) और हरियाणा के पानीपत का निवासी रीतिक रोड (18 वर्ष) शामिल है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किए, जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, जिनकी कुल कीमत 60,000 रुपये बताई गई है, 4,400 रुपये नगद, 4 पैकेट निरोध जिनकी कुल कीमत सहित जुमला 64,000 रुपये की सामग्री जब्त की है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles