21.9 C
New York
Sunday, June 8, 2025

Buy now

spot_img

ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 4 दिवसीय विधिक संगठन प्रचारक वर्ग जारी

RSS: ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 4 दिवसीय विधिक संगठन प्रचारक वर्ग जारी है। वर्ग के दूसरे दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सभी सदस्यों के विचार जाने और संघ का संदेश सुनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू समाज के सभी वर्ग के लोगों में एकता और सामाजिक समरसता लाने का संदेश दिया। 2 नवंबर को सीएम मोहन यादव वर्ग में शामिल हो सकते हैं।

दिवाली से शुरू हुआ वर्ग

RSS का विविध संगठन प्रचारक वर्ग दीवाली से शुरू हुआ है। दोपहर के भोजन में सामाजिक समरसता के तहत घर-घर से जुटाए भोजन का स्वाद लिया गया। इसके बाद RSS प्रमुख ने सभी प्रांत के प्रचारक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सीएम मोहन हो सकते हैं शामिल

31 अक्तूबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग 4 नवंबर तक चलेगा। इसमें RSS के 31 संगठनों के 554 प्रचारक शामिल हुए हैं। सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। 2 नवंबर को सीएम मोहन यादव प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो सकते हैं।

सामाजिक समरसता का टारगेट

RSS के प्रशिक्षण वर्ग में वे कार्यकर्ता शामिल हुए हैं जो सामाजिक जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में एक्टिव रहते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में आगामी सालों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता का टारगेट दिया गया है। कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा हिंदू समाज में सामाजिक समरसता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles