18.4 C
New York
Friday, August 21, 2026

Buy now

spot_img

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में FIR दर्ज

समाचार वाचक। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने तत्काल जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है। मंत्री ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कवर्धा से मिली पेपर लीक की सूचना

जानकारी के अनुसार, बीएससी द्वितीय वर्ष की Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) (एंटोमोलॉजी) विषय की गुरुवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले मिली। सुबह 8:50 बजे कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10:30 बजे परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।

5 सदस्यीय जांच समिति गठित

मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles