17.6 C
New York
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

spot_img

राजधानी में आवारा सांड का कहर

समाचार वाचक। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेक्टर-2 में बुधवार को सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड ने घर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर खड़े बुजुर्ग देवनारायण शर्मा पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग के हाथ से एक साल का पोता नीचे गिर गया। बच्चे को भी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल देवनारायण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में करीब 15 लोगों पर हमला किया। इनमें कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। सांड के हमले में सभी को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड अचानक लोगों की ओर दौड़ रहा था। इससे क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सांड को किसी कुत्ते ने काटा है जिससे शायद उसे रैबीज हो गया है।

इधर सूचना मिलने पर जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दिनभर सांड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद निगम ने वन विभाग से मदद मांगी।

वन विभाग-जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डा. दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन से सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद सांड को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। उसे उपचार और निगरानी के लिए जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles