10.3 C
New York
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

spot_img

जगदलपुर में होगा राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन

समाचार वाचक। जगदलपुर में आठ और नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पंद्रह राज्यों के सहकारिता सचिव और चौदह राज्यों के पंजीयक भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता विभाग के सचिव आशीष कुमार भूटानी करेंगे। सम्मेलन में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों और दुग्ध सहकारी समितियों के गठन, समितियों के कम्प्यूटरीकरण, डिजिटल सेवाओं, भंडारण क्षमता बढ़ाने और सहकारी बैंकिंग को मजबूत करने पर चर्चा होगी। समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण और बहुराज्यीय सहकारी संस्थाओं के साथ समन्वय भी एजेंडे में रहेगा। अगले तीन महीने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान अधिकारी बस्तर की सहकारी समितियों और लघु वनोपज तथा जनजातीय सहकारी संस्थाओं का भी दौरा करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles