12.7 C
New York
Saturday, October 17, 2026

Buy now

spot_img

राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए

समाचार वाचक। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। विभाग ने बीते 29 सितंबर को जारी आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। इस संबंध में दो अलग-अलग सूची जारी हुई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन के करीब अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. इसमें प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक शिम्मी नाहिद को रायपुर अपर कलेक्टर, वीरेंद्र लकड़ा जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल बस्तर, राजकुमार तंबोली जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया, अरूण कुमार खलखो डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, गिरीश कुमार रामटेके सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर, अनुराग राणा संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर, राहुल कुमार रजक वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर दुर्ग, संगीता अग्रवाल संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर, मोनिका जय नशीने उपसचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, हेमलता डहरिया उपायुक्त आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख नवा रायपुर, ओम विकास टंडन डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, गीता ठाकुर प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृष्टि चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया.

इसके अलावा दशरथ सिंह राजपूत को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का अपर कलेक्टर, भागवत प्रसाद जायसवाल को उत्तर बस्तर कांकेर का अपर कलेक्टर, प्रफुल्ल कुमार रजक को मुंगेली का डिप्टी कलेक्टर, दिलीप कुमार उइके को कोंडागांव का डिप्टी कलेक्टर (परि.) और मृणमयी शुक्ला को मुंगेली के डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) के लिए अलग से आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles