समाचार वाचक। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए पहले घोषित 6 से 10 नवंबर 2026 के अवकाश में संशोधन करते हुए 6 से 11 नवम्बर 2026 तक घोषित किया है।
गौरतलब है किस्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूल, D.ed, B.ed और M.ed महाविद्यालय के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक दशहरा वहीं दीपावली के लिए भी 6 से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई थी।


