20.6 C
New York
Saturday, June 7, 2025

Buy now

spot_img

फेसबुक पर हुआ प्यार, ब्राजील की रोज़ी पहुंची भिंड

आपने गजल गायक जगजीत सिंह की फेमस गजल “ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब कोई प्यार करे किसी से तो देखे केवल मन” सुनी होगी। लेकिन मध्य प्रदेश में यह गजल सही साबित हो गयी है।

 

दरअसल भिंड के रहने वाले 30 साल के युवक पवन गोयल के प्यार में सात समंदर पार ब्राजील की रोजी नाइड शादी करने भारत आ गयी। इतना ही नही रोजी न केवल भारत आयी बल्कि भिंड आकर अपर कलेक्टर के न्यायलय में पवन से शादी के लिए आवेदन किया है।

 

मध्यप्रदेश के भिंड के जमुना रोड नयापुरा में रहने वाला पवन गोयल अपने पिता की तीसरी संतान है। पवनरोजी गुजरात के कच्छ में प्राइवेट कंपनी में स्क्रित्य में काम करते हैं।

 

एक साल पहले ब्राजील में रहने वाली 51 साल की रोजी नाइड भारत में घूमने आई थी। जहां रोजी नाइड कच्छ पहुंची। कच्छ में रोजी नाइड की मुलाकात पवन गोयल से हुई। रोजी के वापस जाने के बाद दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोनों की बात चीत होने लगी।

 

लेकिन दोनों के बीच भाषा को लेकर समस्या आ रही थी। इस समस्या को भी गूगल ट्रांसलेटर ने आसान बना दिया है। जिससे बात-चीत धीरे धीरे प्यार में बदल गयी।

 

रोजी नाइट ब्राजील की निवासी हैं और उनका परिवार वहीं रहता है, जिसमें उनके पति और 32 वर्षीय बेटा भी शामिल हैं। हालांकि, वह अपने पति से अलग रहती हैं।

 

रोजी आठ अक्टूबर को भारत आईं, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पवन ने उन्हें रिसीव किया और अपने घर ले आए। पवन के माता-पिता ने रोजी को अपने साथ रखा है, और रोजी उनके साथ रहकर बेहद खुश हैं।

 

उन्होंने गूगल ट्रांसलेट के जरिए बताया कि उनका पूरा नाम रोजी नाइट सिकेरा नैसिमेंटो मारियो यूनिश सिकेरा है। उनके परिवार और बेटे ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles