8.8 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

spot_img

भारत और जिम्बाब्वे की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप

समाचार वाचक। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में तीन-शून्य से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत दर्ज की। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कल रात खेले गए तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर दो सौ सोलह रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन की शानदार पारी खेली, शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 69 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से शार्ने मेयर्स ने उनचास गेंदों में 60 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम की ओर से नंदनी शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।

हरमनप्रीत कौर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, और शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

इस श्रृंखला के दौरान एक विशेष पहल के तहत महिला दर्शकों को तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में निःशुल्क प्रवेश दिया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles