22.2 C
New York
Wednesday, August 19, 2026

Buy now

spot_img

19 अगस्त से प्रदेश में कम होगी बारिश की गतिविधियां

रायपुर। मौसम विभाग ने आज और कल उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिष होने की चेतावनी दी है। एक अवदाब के क्षेत्र के असर से राज्य में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी, हालांकि उन्नीस अगस्त के बाद से बारिश में कमी आने की संभावना है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर बारिश हुई ।सबसे अधिक बारिश कोरबा में एक सौ छिहत्तर दशमलव छह मिलीमीटर दर्ज की गई। बांगो बांध के नौ गेट खोल दिए गए हैं जिनसे उनचालीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं दर्री बैराज के चार गेट खोलकर सैंतीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे पैंतीस गांवो में एलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles