समाचार वाचक, रायपुर। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकांष स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है।
सूरजपुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सड़कों के बहने और कई कच्चे मकानों के गिरने की खबर है ।कांतीपुर गांव में सड़क पर बनी पाइप पुलिया तेज बहाव में बह गई। वहीं रायगढ़ जिले में केलो नदी का जलस्तर बढ़ने पर सोमवार रात को केलोडैम के चार गेट खोल दिए गए हैं।

इस बीच, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन सात सौ इकतीस मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले दस वर्षों के औसत बारिश का करीब निन्यानवे प्रतिशत है।