22.1 C
New York
Friday, September 11, 2026

Buy now

spot_img

बैंक में हड़ताल, उपभोक्ता परेशान, प्रदेश के कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा

समाचार वाचक। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के बैंक कर्मचारी-अधिकारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने इसके बाद अट्ठाईस, उनतीस और तीस सितंबर को भी अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है। मांगें पूरी नहीं होने पर छब्बीस अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि आंदोलन में नियमित कर्मचारियों के साथ अनियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे। प्रमुख मांगों में जनवरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने के साथ छियासी महीने का एरियर्स शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles