समाचार वाचक। नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज ‘‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स’’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही प्रदेश के तीन नगरीय निकायों – बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की टीम ये पुरस्कार ग्रहण करेगी।


