9.4 C
New York
Tuesday, November 10, 2026

Buy now

spot_img

उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार

समाचार वाचक। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार में गौ-माता की पूजा की जाती है और उसे खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाता है। साथ ही सोहाई बांध कर गौवंश की रक्षा की प्रार्थना की जाती है। राजधानी रायपुर के प्राचीन दूधाधारी मठ में भी अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए। उन्होंने सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि की भी कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles