
समाचार वाचक। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। दसवीं की परीक्षा बारह मार्च से शुरू होगी, जो आठ अपै्रल तक चलेगी। वहीं, बारहवीं की परीक्षा तेरह मार्च से शुरू होकर पांच अपै्रल को संपन्न होगी। इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा बारह मार्च से बीस मार्च तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर सवा बारह बजे तक आयोजित की जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


