समाचार वाचक। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अक्वान भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
इसके कल दोपहर तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर नरसापुर और पुरी के बीच पहुंचने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी है कि तूफान के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिख सकता है। इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों दिन अलग-अलग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।


