Suresh Raina: टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले ब्रांड एंबेसडर होंगे। इस लीग की तैयारियों के सिलसिले में रैना ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण राव से मुलाकात की। रैना ने माना कि इस टूर्नामेंट से प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलेगा। आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट का विस्तार तेजी से हो रहा है। पिछले साल हुए यूपी टी20 लीग के बाद अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी अपने-अपने राज्य के टी20 लीग लेकर आ रहे हैं। 7 जून से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज हो जाएगा।
IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है. सामाजिक-व्यापारिक संस्थाएं मिलकर इस लीग को आयोजित करा रही हैं. खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे. खिलाड़ियों का ऑक्शन भी होगा, जिसमें जिला स्तर के प्लेयरों को मौका मिलेगा.


