22.7 C
New York
Saturday, June 7, 2025

Buy now

spot_img

हो जाइए तैयार… पूरे छत्तीसगढ़ में 26 जून से झमाझम बारिश

बारिश के कारण इन दिनों छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ ठंडा, रायपुर का तापमान 32 डिग्री पहुंचा

cg weather alert: मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 26 जून से छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है। हालांकि रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद दो दिन बारिश थोड़ी कम होगी। बारिश व बादल के कारण इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट भी आ गई है।

शनिवार को प्रदेश भर में बलरामपुर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा, एआरजी बलरामपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही बारिश भी होगी। बादल व बारिश के चलते बीते तीन दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री गिरा है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

बारिश व बादल के कारण इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट भी आ गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरूनी ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 24 व 25 जून को बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। इसके बाद 26 जून से फिर से बारिश की गतिविधि लगातार बढ़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles