20.6 C
New York
Saturday, June 7, 2025

Buy now

spot_img

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने दो नक्सलियों को किया अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने वाहनों में आगजनी करने के आरोपी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों जितेंद्र सोढ़ी (38) और बेलादी रामचन्द्रम (27) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज भोपालपटनम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था जिस दौरान दल ने क्षेत्र के करकावाया-मेघापुर गांव के करीब से इन दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य के बस्तर संभाग के कई जिले नक्सलवाद की समस्या से ग्रसित हैं। राज्य सरकार ने टारगेट तय किया है मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ जवानों ने इस बार सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों ने अभी तक के सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दिया था। दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में बने ट्रेनिंग कैंप में घुसकर 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इस दौरान जवानों को बड़ी संख्या में विस्फोटक और हथियार भी मिले थे। गृहमंत्री अमित शाह भी राज्य में नक्सलियों के खिलाफ बनाई गई रणनीति की तारीफ की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles