समाचार वाचक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल बाईस अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कल रायपुर स्थित लोकभवन में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में दौ सौ रूपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अपने प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति तेईस अक्टूबर को जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद, वे जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगी।


